बना रिकार्डः दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर दो घंटे के भीतर 53 मतदान

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केन्द्र ताशिगांग गांव में रविवार को मतदान शुरू होने के पहले दो घंटे में ही 53 प्रतिशत हुआ. राज्य के निर्वाचन अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केन्द्र 15,256 फुट ऊंचाई पर स्थित है। राज्य के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरबंस लाल धीमान […]
शिमलाः हिमाचल प्रदेश में दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केन्द्र ताशिगांग गांव में रविवार को मतदान शुरू होने के पहले दो घंटे में ही 53 प्रतिशत हुआ. राज्य के निर्वाचन अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केन्द्र 15,256 फुट ऊंचाई पर स्थित है। राज्य के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरबंस लाल धीमान ने बताया लाहौल-स्पीति जिले में ताशिगांग मतदान केन्द्र पर 49 पंजीकृत मतदाता हैं. उन्होंने कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जब तापमान जमाव बिंदु से नीचे था. मतदाता कड़कड़ाती ठंड में अपने पारंपरिक परिधानों में मतदान केन्द्र पर आये. उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे तक 53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










