ePaper

चुनाव प्रचार के आखिरी रैली में बोले पीएम मोदी, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक- अबकी बार फिर मोदी सरकार

Updated at : 17 May 2019 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के आखिरी रैली में बोले पीएम मोदी, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक- अबकी बार फिर मोदी सरकार

खरगोनः लोकसभा चुनाव 20019 के अंतिम चरण में मतदान से पहले सभी दल ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं और तमाम नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. पीएम मोदी आज सबसे पहले मध्य प्रदेश के खरगोन पहुंचे. यहां वो विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. खरगौन में चुनावी रैली को संबोधित […]

विज्ञापन

खरगोनः लोकसभा चुनाव 20019 के अंतिम चरण में मतदान से पहले सभी दल ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं और तमाम नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. पीएम मोदी आज सबसे पहले मध्य प्रदेश के खरगोन पहुंचे. यहां वो विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. खरगौन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि आपलोग एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का नया भारत बनाने के लिए इस बार जनता खुद चुनावी मैदान में है. मैं कार्यकर्ता था तब भी, संगठन मंत्री था तब भी, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इतनी बड़ी सभा करना बहुत बड़ी बात है.

लाइवः
– मेरे चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से हुई थी. अब आखिरी सभा मध्य प्रदेश के खरगौन में हो रही है. पीएम मोदी
– ऐतिहासिक नजर से देखें तो मेरठ और खरगौन के बीच एक डोर ऐसी भी है जिस पर जिस पर अकसर ध्यान नहीं जाता। ये दोनों ही शहर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए हैं: पीएम
– आप दशकों बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं. इस बार आप सिर्फ एक वोट नहीं डालने वाले बल्कि एक विकसित और नए भारत की नींव डालने वाले हैं: पीएम मोदी
– आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी प्रतिबद्धता को भरपूर जन समर्थन मिला है. ये देश की भावना है कि आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाए: पीएम मोदी
– 21वीं सदी के भारत के इन्हीं निर्माता के उत्साह का परिणाम है कि देश आज कश्मीर से कन्याकुमार और कच्छ से कामरूप पूरा देश कह रहा है- ‘अबकी बार, मोदी सरकार’. और 3-4 दिन से मैं सुन रहा हूं- अबकी बार, 300 पार: पीएम मोदी
– लोकतंत्र में चुनाव सरकार बनाने के लिए होता है. राजनीतिक दल और उम्मीदवार आपसे अपनी-अपनी नीयत और नीति के हिसाब से वोट मांगते हैं. लेकिन 2019 का चुनाव अन्य चुनावों से भिन्न है। इस चुनाव का नेतृत्व जनता कर रही है: पीएम मोदी
– आप दशकों बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं. इस बार आप सिर्फ एक वोट नहीं डालने वाले बल्कि एक विकसित और नए भारत की नींव डालने वाले हैं: पीएम मोदी
-कांग्रेस सैनिकों से विशेषाधिकार छीनने और देशद्रोह का कानून खत्म करने जैसे विषयों को लेकर जनता के बीच गई, जिसको देश ने ठुकरा दिया है. देश इस बात पर एकमत है कि जो लोग जम्मू कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की पैरवी कर रहे हैं, उन्हें इस चुनाव में सज़ा दी जाए: पीएम
– मैं हमारे जनजातीय और आदिवासी समाज का आभारी हूं कि उन्होंने कांग्रेस की सच्चाई को पूरी तरह पहचाना है और हमेशा के लिए कांग्रेस के झूठ और प्रपंच को नकार दिया है: पीएम मोदी
– मैं आपको इस बात के लिए भी आश्वस्त करता हूं कि जब तक मोदी और भाजपा है, तब तक जंगल में रहने वालों के अधिकारों को और उनकी जमीन को कोई हाथ नहीं लगा सकता: पीएम मोदी
– कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, कच्छ से लेकर कामरूप तक पूरा देश कह रहा है- ‘अबकी बार 300 पार, फिर एक बार मोदी सरकार’.- पीएम मोदी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola