प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कसा तंज- हार के डर से हताश दीदी मुझे जेल भेजने की धमकी दे रही हैं

मथुरापुर/दमदम : पश्चिम बंगाल के मथुरापुर और दमदम में गुरुवार को जनसभा संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर जोरदार प्रहार किया. उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 दिनों से यहां जो हो रहा है, वह आप सभी देख रहे हैं. टीएमसी के गुंडों […]
मथुरापुर/दमदम : पश्चिम बंगाल के मथुरापुर और दमदम में गुरुवार को जनसभा संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर जोरदार प्रहार किया. उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 दिनों से यहां जो हो रहा है, वह आप सभी देख रहे हैं.
टीएमसी के गुंडों ने जो नरक यहां बना रखा है, जिस प्रकार की हिंसा यहां फैला रखी है, उससे गणतंत्र बदनाम हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल पुलिस राज्य सरकार के साथ मिलकर मूर्ति तोड़ने के साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास कर रही है. मोदी ने कहा कि अपनी आसन्न पराजय से हताश ममता बनर्जी ने चुनाव के बाद मुझे सींखचों के पीछे डालने की धमकी दी है. उन्होंने दावा किया कि ये तृणमूल कांग्रेस के गुंडे थे, जो तोड़फोड़ में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










