राहुल ने दिया सोशल मीडिया में प्रचार पर जोर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा के उत्तर कोलकाता के उम्मीदवार राहुल सिन्हा प्रचार में कोई कमी नहीं रख रहे हैं. डोर टू डोर कैंपन के साथ जुलूस और रोड शो तो कर ही रहे हैं. साथ में सुबह सबेरे विभिन्न पार्कों में पहुंच जा रहे हैं और प्रात: भ्रमणकारियों के बीच अचानक पहुंच जा रहे हैं और […]
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा के उत्तर कोलकाता के उम्मीदवार राहुल सिन्हा प्रचार में कोई कमी नहीं रख रहे हैं. डोर टू डोर कैंपन के साथ जुलूस और रोड शो तो कर ही रहे हैं. साथ में सुबह सबेरे विभिन्न पार्कों में पहुंच जा रहे हैं और प्रात: भ्रमणकारियों के बीच अचानक पहुंच जा रहे हैं और लोगों से व्यक्तिगत तौर पर संर्पक कर रहे हैं. इसके बाद सभा तो हैं ही.
इतनी पसीना बहाने के बावजूद वह थकने का नाम नहीं ले रहे हैं और आधुनिक प्रचार के साधन को अपनाने के लिए एक सोशल मीडिया की टीम मैदान में उतार दिये हैं. सैकड़ों लोगों की इस टीम के साथ आज उन्होंने बकायदा बैठक की, जहां विभिन्न विधानसभा सीट के चुनिंदा सोशल मीडिया कार्यकर्ता आये थे. जो अपने क्षेत्र में लोगों को सोशल मीडिया की टीम के साथ जोड़ने का काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










