सीआईए के पूर्व अधिकारी ने चीन के लिए जासूसी करने की बात कबूली

वॉशिंगटन : अमेरिका में सीआईए के एक पूर्व अधिकारी ने चीन के लिए जासूसी करने का अपराध बुधवार को स्वीकार किया जिसके बाद उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है. जेरी चुन शिंग ली (54) को सीआईए के मुखबिरों की सूचना चीन को मुहैया कराने के संदेह में जनवरी 2018 में गिरफ्तार किया गया […]
वॉशिंगटन : अमेरिका में सीआईए के एक पूर्व अधिकारी ने चीन के लिए जासूसी करने का अपराध बुधवार को स्वीकार किया जिसके बाद उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.
जेरी चुन शिंग ली (54) को सीआईए के मुखबिरों की सूचना चीन को मुहैया कराने के संदेह में जनवरी 2018 में गिरफ्तार किया गया था. न्याय मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि ली ने वर्जीनिया के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश के समक्ष चीन को राष्ट्रीय सुरक्षा सूचना मुहैया कराने के लिए षड्यंत्र रचने का अपराध स्वीकार किया. ली ने 2007 में सीआईए छोड़ दिया था और वह हांग कांग चला गया था.
न्याय मंत्रालय ने अनुसार चीन के दो खुफिया अधिकारियों ने अप्रैल 2010 में ली से संपर्क किया और उसे सूचना मुहैया कराने के लिए एक लाख डॉलर देने का प्रस्ताव रखा. ली को 23 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी. उसे अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










