ePaper

चुनाव आयोग के लापता नोडल अधिकारी हावड़ा में मिले

Updated at : 25 Apr 2019 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव आयोग के लापता नोडल अधिकारी हावड़ा में मिले

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सीआइडी ने कृष्णानगर में सात दिन पूर्व लापता हुए चुनाव आयोग के एक नोडल अधिकारी को हावड़ा में एक घर में खोज निकाला है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. आइपीएस अधिकारी ने बताया कि नोडल अधिकारी अर्नब रॉय को उनके मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर ढूंढ़ निकाला […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सीआइडी ने कृष्णानगर में सात दिन पूर्व लापता हुए चुनाव आयोग के एक नोडल अधिकारी को हावड़ा में एक घर में खोज निकाला है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. आइपीएस अधिकारी ने बताया कि नोडल अधिकारी अर्नब रॉय को उनके मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर ढूंढ़ निकाला गया.

सीआइडी अधिकारी ने बताया, ‘हमने बुधवार सुबह हावड़ा में एक घर से रॉय को खोज निकाला. वह ठीक हैं.’ सीआइडी अधिकारी ने यह भी बताया कि रॉय थके हुए दिख रहे हैं. रॉय के अपहरण या उनके खुद से छिपने के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने बताया, ‘हम उनसे यह जानने के लिए बात करेंगे कि वास्तव में क्या हुआ था.’

30 वर्षीय अधिकारी राणाघाट संसदीय सीट पर इवीएम और वीवीपीएटी के प्रभारी थे. वह कृष्णानगर में तैनात थे. रॉय 18 अप्रैल को अपने आधिकारिक आवास से ऑफिस जाने के लिए अपने वर्तमान कार्यस्थल बिप्रदास चौधरी पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे. इसके बाद वह वहां से लापता हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola