पाकिस्तानी F-16 को मार गिराने पर IAF ने जारी की रडार तस्वीरें

Updated at : 08 Apr 2019 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी F-16 को मार गिराने पर IAF ने जारी की रडार तस्वीरें

भारतीय वायुसेना ने सोमवार को रडार से ली गई तस्वीरें जारी की हैं.

भारत ने इन तस्वीरों के ज़रिए पाकिस्तान के उस दावे को जवाब दिया है जिसमें वो कहा रहा था कि 27 फ़रवरी को उसका कोई भी एफ-16 लड़ाकू विमान नष्ट नहीं हुआ था.

भारतीय वायु सेना ने तब कहा था कि उसने […]

विज्ञापन

भारतीय वायुसेना ने सोमवार को रडार से ली गई तस्वीरें जारी की हैं.

भारत ने इन तस्वीरों के ज़रिए पाकिस्तान के उस दावे को जवाब दिया है जिसमें वो कहा रहा था कि 27 फ़रवरी को उसका कोई भी एफ-16 लड़ाकू विमान नष्ट नहीं हुआ था.

भारतीय वायु सेना ने तब कहा था कि उसने पाकिस्तान के एफ़-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था.

इंडियन एयर फ़ोर्स यानी आईएएफ़ ने कहा है कि उसके पास पक्के सबूत हैं कि भारत ने पाकिस्तान के एफ़-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था.

https://twitter.com/ANI/status/1115238836894928896

हालांकि एयर वाइस मार्शल आरजीवी कपूर ने कहा कि आईएएफ़ और सूचनाएं सार्वजनिक नहीं करेगा क्योंकि सुरक्षा और गोपनीयता जैसी शर्तों का उल्लंघन होगा.

एयर वाइस मार्शल ने कहा कि रडार से ली गई तस्वीरों से साफ़ है कि नियंत्रण रेखा के पश्चिम में विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का सामना पाकिस्तान के एफ़-16 लड़ाकू विमानों से हुआ था. दूसरी तस्वीर पाकिस्तान के एक एफ़-16 लड़ाकू विमान ग़ायब होने के दस सेकंड बाद ली गई थी. पाकिस्तान ने इसी एफ़-16 लड़ाकू विमान को खोया था.”

पिछले हफ़्ते अमरीकी न्यूज़ प्रकाशन फॉरन पॉलिसी ने अमरीकी सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया था अमरीका ने पाकिस्तान से जितने एफ़-16 लड़ाकू विमान बेचे थे वो सारे हैं और कोई भी ग़ायब नहीं है. इस रिपोर्ट के बाद से विवाद बढ़ गया था.

वाइस मार्शल कपूर ने कहा कि 27 फ़रवरी को पाकिस्तान के एफ़-16 को मिग 21 बाइसन ने मार गिराया था. कपूर ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि 27 फ़रवरी को दो विमान गिरे थे. इनमें एक भारतीय एयरफ़ोर्स मिग बायसन और दूसरा पाकिस्तान का एफ़-16 था.

भारतीय एयर फ़ोर्स का कहना है कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने एफ़-16 मार गिराया था लेकिन वो भी नियंत्रण रेखा के पार लैंड किए थे इसलिए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया था. वो तीन दिनों तक पाकिस्तानी हिरासत में रहे थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola