मतदाताओं को जागरूक करने के लिए IPL मैचों का इस्तेमाल करेगा चुनाव आयोग

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र के मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता जगाने के लिए चुनाव आयोग आईपीएल के मैचों का इस्तेमाल करेगा. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच तीन अप्रैल को हुए मैच में यह प्रयोग शुरू हो चुका है. एक अधिकारी ने बताया, उस मैच में मतदाताओं में जागरूकता जगाने के लिये सभी […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र के मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता जगाने के लिए चुनाव आयोग आईपीएल के मैचों का इस्तेमाल करेगा. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच तीन अप्रैल को हुए मैच में यह प्रयोग शुरू हो चुका है.

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया, उस मैच में मतदाताओं में जागरूकता जगाने के लिये सभी संबंधित सामग्री दिखाई गई थी. उन्होंने कहा कि इससे पहले भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मतदाता जागरूकता अभियान के लिये क्रिकेट बोर्ड से संपर्क करने के लिये कहा था.

अधिकारी ने कहा कि बीसीसीआई के प्रतिनिधियों से मिलकर उन्हें संबंधित सामग्री दी गई और आगे भी मुंबई में होने वाले मैचों में ऐसा किया जायेगा. मैचों के दौरान सद्भावना दूतों के जरिये मतदान के लिये प्रोत्साहित करने संबंधी बैनर और लघु विज्ञापन प्रदर्शित और प्रसारित किये जायेंगे. इसके लिये एफएम रेडियो का भी इस्तेमाल किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola