ePaper

पीएम मोदी के समर्थन में बयान देकर फंसे राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, राष्ट्रपति को जांच रिपोर्ट सौपेगा EC

Updated at : 02 Apr 2019 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी के समर्थन में बयान देकर फंसे राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह,  राष्ट्रपति को जांच रिपोर्ट सौपेगा EC

नयी दिल्ली : राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह पर चुनावी आचारसंहिता के उल्लंघन मामले में जांच चल रही है. कल्याण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन संबंधी बयान दिया था, जिसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है. चुनाव आयोग ने इस मामले में अपनी जांच पूरी कर ली है और इसके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह पर चुनावी आचारसंहिता के उल्लंघन मामले में जांच चल रही है. कल्याण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन संबंधी बयान दिया था, जिसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है. चुनाव आयोग ने इस मामले में अपनी जांच पूरी कर ली है और इसके निष्कर्ष से राष्ट्रपति को जल्द ही अवगत कराया जाएगा.

आयोग के सूत्रों ने मंगलवार को इस मामले में की गयी जांच पूरी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि सिंह संवैधानिक पद पर आसीन हैं इसलिए आयोग अपनी जांच रिपोर्ट से राष्ट्रपति को पत्र लिख कर अवगत करायेगा. उल्लेखनीय है कि कल्याण सिंह ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की थी. आयोग ने इसे आचार संहिता लागू रहने के दौरान संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति का राजनीतिक बयान माना है.

सिंह ने अपने कथित बयान में कहा था, “हम सभी लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं. मोदी जी दुबारा प्रधानमंत्री बनें।” आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए अलीगढ़ के ज़िलाधिकारी से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी. इसकी जांच में सिंह के ख़िलाफ़ आरोप की पुष्टि हुई है. इससे पहले 1990 में हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल गुलशेर अहमद द्वारा बेटे के लिए प्रचार करने पर आयोग ने नाराजगी जतायी थी. बाद में अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola