Lok Sabha Election 2019 : भाजपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं से कहा- बूथ लूटने वाले को सीने में गोली मारो

कोलकाता : भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के वरिष्ठ नेता शायंतन बसु के दिये उस बयान ने मंगलवार को विवाद का रूप धारण कर लिया जिसमें उन्होंने अपने पार्टी कार्यर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जो भी बूथ लूटने की कोशिश करे, उसे गोली मार दी जाए. बसु ने बशीरहाट में आयोजित एक […]
कोलकाता : भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के वरिष्ठ नेता शायंतन बसु के दिये उस बयान ने मंगलवार को विवाद का रूप धारण कर लिया जिसमें उन्होंने अपने पार्टी कार्यर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जो भी बूथ लूटने की कोशिश करे, उसे गोली मार दी जाए.
बसु ने बशीरहाट में आयोजित एक रैली में कहा, ‘‘अगर आप देखते हैं कि गुंडे बूथ लूटने का प्रयास कर रहे हैं, तो उन्हें गोली मार देना। निशाना पैरों की तरफ नहीं हो, सीने में गोली दागी जाए.’
भाजपा की राज्य इकाई में महासचिव बसु को पार्टी ने बशीरहाट संसदीय सीट से टिकट दिया है. सत्तारूढ़ तृणूल कांग्रेस के नेता और मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक ने इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करेगी और उनसे इसके खिलाफ कदम उठाने का आग्रह करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










