ePaper

सार्वजनिक रूप से शराब पीने पर पेरू के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ्तार

Updated at : 19 Mar 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
सार्वजनिक रूप से शराब पीने पर पेरू के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ्तार

सैन फ्रांसिस्को : पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलेजांद्रो तोलेदो को कैलीफोर्निया में सार्वजनिक रूप से शराब पीने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, अधिकारियों ने उन्हें एक रात जेल में रखने के बाद सोमवार की सुबह रिहा कर दिया. तोलेदो अपने देश में लातिन अमेरिका के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मामले में वांछित हैं. […]

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलेजांद्रो तोलेदो को कैलीफोर्निया में सार्वजनिक रूप से शराब पीने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, अधिकारियों ने उन्हें एक रात जेल में रखने के बाद सोमवार की सुबह रिहा कर दिया. तोलेदो अपने देश में लातिन अमेरिका के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मामले में वांछित हैं.

सैन मैटियो काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता रोजमेरी ब्लैंक्सवेड ने सोमवार को कहा कि 72 वर्षीय तोलेदो को रविवार की रात मेनलो पार्क शहर के सैन फ्रांसिस्को बे क्षेत्र के पास एक रेस्तरां से गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि तोलेदो को सोमवार की सुबह कोई आरोप तय किए बिना रिहा कर दिया गया. तोलेदो 2001 से 2006 तक पेरू के राष्ट्रपति थे. सैन फ्रांसिस्को क्रोनिकल के अनुसार कार्यकाल पूरा होने के बाद वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए उत्तरी कैलिफोर्निया आ गए थे. तोलेदो अपने देश पेरू में भ्रष्टाचार के मामले में वांछित हैं. इसे लातिन अमेरिका का भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा मामला बताया जाता है.

पेरू के अधिकारियों ने उनकी गिरफ्तारी के लिए 30 हजार डॉलर का पुरस्कार घोषित कर रखा है. उन पर आरोप है कि राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ब्राजील की निर्माण कंपनी ओडेब्रेच्ट से दो करोड़ डॉलर की रिश्वत ली थी. हालांकि वह कहते रहे हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola