कुरैशी बोले- पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध के पक्ष में नहीं लेकिन…

इस्लामाबाद : पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के बीत तनाव काफी बढ़ गया है. इस बीच सोमवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भारत का पाकिस्तान को अलग-थलग करने का सपना कभी पूरा नहीं होगा. गौरतलब है कि 14 फरवरी […]
इस्लामाबाद : पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के बीत तनाव काफी बढ़ गया है. इस बीच सोमवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भारत का पाकिस्तान को अलग-थलग करने का सपना कभी पूरा नहीं होगा.
गौरतलब है कि 14 फरवरी को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे. जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली थी.
कश्मीर मुद्दे को लेकर इस्लामाबाद में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुरैशी ने कहा कि आने वाले समय में कुछ विदेशी प्रतिनिधि पाकिस्तान आने वाले हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ संघर्ष के पक्ष में नहीं है.
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ही यूएन को लिखे पत्र में कुरैशी ने भारत पर आरोप लगाया था कि वह क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है. पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बढ़ते दबाव के बीच कुरैशी लगातार भारत पर युद्ध उन्माद का आरोप लगाते आ रहे हैं. भारत पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा था कि उनका देश शांति चाहता है लेकिन भारत ‘युद्ध उन्माद’ पैदा कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










