सीबीआई ने चंदा कोचर, वेणुगोपाल धूत के खिलाफ मामला दर्ज किया

नयी दिल्ली : सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन समूह के एमडी वेणुगोपाल धूत के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है. एजेंसी ने बैंक द्वारा 2012 में समूह को दिए गए ऋण में कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के सिलसिले में यह मामला दर्ज किया […]
नयी दिल्ली : सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन समूह के एमडी वेणुगोपाल धूत के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है. एजेंसी ने बैंक द्वारा 2012 में समूह को दिए गए ऋण में कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के सिलसिले में यह मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एजेंसी ने मामला दर्ज करने के बाद विभिन्न स्थानों पर छापे मारे. इन स्थानों में वीडियोकॉन समूह के मुंबई और औरंगाबाद कार्यालय, न्यूपावर रिन्यूएबल्स प्रा. लि. और सुप्रीम एनर्जी के कार्यालय शामिल हैं. न्यूपावर कंपनी का संचालन दीपक कोचर द्वारा किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




