नवाज शरीफ को हृदय संबंधी दिक्कतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया

लाहौर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हृदय संबंधी दिक्कतों की वजह से मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. शरीफ (69) को उच्च सुरक्षा वाले कोट लखपत जेल से लाहौर के पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी (पीआईसी) ले जाया गया. सफेद सलवार कमीज और नीले रंग का वेस्टकोट पहने शरीफ ने अस्पताल पहुंचने […]
लाहौर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हृदय संबंधी दिक्कतों की वजह से मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. शरीफ (69) को उच्च सुरक्षा वाले कोट लखपत जेल से लाहौर के पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी (पीआईसी) ले जाया गया.
सफेद सलवार कमीज और नीले रंग का वेस्टकोट पहने शरीफ ने अस्पताल पहुंचने पर मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया. चिकित्सकों ने टीआरओपी-आई, इकोकार्डियोग्राफी और स्ट्रेस थैलियम स्कैन जैसी जांच की. शरीफ की बेटी मरयम नवाज ने कहा, मेरे पिता की तबियत ठीक नहीं है. मैं पीआईसी जाना चाहती थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से मेरे पिता ने मुझे रोक दिया. उन्होंने कहा, संबंधित अधिकारियों ने विशेष मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट हमें मुहैया नहीं करायी है. जेल अधिकारियों से आग्रह करने के बाद हमने पंजाब के गृह विभाग को रिपोर्ट देने के लिए लिखा है, लेकिन अभी तक हमें कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










