पाकिस्तान : नवाज शरीफ का स्वास्थ्य खराब, हृदय रोग विशेषज्ञ से जांच नहीं कराने दे रहा जेल प्रशासन

लाहौर : पाकिस्तान की एक जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का स्वास्थ्य खराब हो गया है. यह दावा उनकी बेटी ने शुक्रवार को किया और आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उनके हृदय चिकित्सकों को यहां जेल में उनकी जांच नहीं करने दे रहा है. शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा कि लाहौर […]
लाहौर : पाकिस्तान की एक जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का स्वास्थ्य खराब हो गया है. यह दावा उनकी बेटी ने शुक्रवार को किया और आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उनके हृदय चिकित्सकों को यहां जेल में उनकी जांच नहीं करने दे रहा है.
शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा कि लाहौर की कोट लखपत जेल में अल अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में सात वर्ष की सजा काट रहे शरीफ के बांह में दर्द है जो संभवत: एंजाइना (हृदयरोग के चलते हृदय एवं अन्य अंगों में दर्द) है.
हालांकि जेल के एक प्रवक्ता ने कहा कि जेल के चिकित्सकों ने शरीफ की जांच की है और उनका स्वास्थ्य ठीक है. मरियम ने ट्वीट किया, शरीफ के हृदय रोग विशेषज्ञ पूरे दिन उन तक पहुंचने का प्रयास करते रहे लेकिन अनुमति नहीं दी गयी.
उनकी उन चिकित्सकों से जांच की जरूरत है जिन्हें उनके जटिल चिकित्सकीय अतीत की जानकारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




