ePaper

अमेरिका में लग सकता है राष्ट्रीय आपातकाल

Updated at : 11 Jan 2019 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में लग सकता है राष्ट्रीय आपातकाल

वाशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल लागू हो सकता है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प देश में अवैध आव्रजकों को आने से रोकने के लिए अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल लागू कर सकते हैं. अपनी विवादित अमेरिका-मैक्सिको सीमा दीवार योजना के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से ट्रम्प ने बृहस्पतिवार […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल लागू हो सकता है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प देश में अवैध आव्रजकों को आने से रोकने के लिए अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल लागू कर सकते हैं.

अपनी विवादित अमेरिका-मैक्सिको सीमा दीवार योजना के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को टेक्सास का दौरा किया. इस दौरान ट्रम्प से पूछा गया कि क्या वह आपातकाल घोषित करने वाले हैं.

इसे भी पढ़ें : CBI vs CBI : हटाये गये सीबीआइ चीफ आलोक वर्मा बोले : झूठे, निराधार और फर्जी आरोपों के आधार पर हुआ मेरा तबादला

उन्होंने इसके जवाब में कहा, ‘हम इसके निकट हैं. मुझे लगता है कि हम ऐसा जल्दी कर सकते हैं, क्योंकि यह सामान्य समझ की बात है और यह खर्चीला भी नहीं है.’

ट्रम्प ने बुधवार को कहा था कि राष्ट्रीय आपातकाल लागू करना अंतिम विकल्प है. उन्होंने धमकी दी थी कि यदि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता दीवार के लिए 5.7 अरब डॉलर की राशि आवंटित नहीं करते हैं, तो वह आपातकाल लागू कर देंगे.

ट्रम्प बुधवार को डेमोक्रेटिक नेताओं-प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी और सीनेट में अल्पमत के नेता शक शुमर के साथ इस मामले पर हुई बैठक बीच में ही छोड़कर आ गये थे, जिसके बाद से आपातकाल लागू करने की ओर उनका झुकाव बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें : भारतीय मूल के पुलिसकर्मी का भाई सीमा सुरक्षा पर ट्रम्प के साथ

उन्होंने बृहस्पतिवार को टेक्सास में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं व्यापक स्तर पर आव्रजन सुधार करना चाहता हूं. इसमें समय लगेगा. यह जटिल काम है. यह 30-35 साल से चल रहा है, लेकिन आव्रजन सुधार से पहले हमें अवरोधक बनाना होगा. हम ऐसा जल्दी कर सकते हैं.’

ट्रम्प ने कहा, ‘हम राष्ट्रीय आपात लागू कर सकते हैं.’

इसे भी पढ़ें

दिशोम गुरु के जन्मदिन पर विशेष : मुझे जनता से कोई दूर नहीं कर सकता, चुनाव लड़ूंगा

शिबू सोरेन को रघुवर दास ने दी बधाई, झामुमो ने प्रभात खबर की स्टोरी री-ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola