‘दुश्मनों के ठिकानों’ पर सीरियाई वायु सेना का हमला

दमिश्क : सीरिया की वायु रक्षा सेना ने मंगलवार को दमिश्क के पास ‘दुश्मनों के ठिकानों’ को निशाना बनाया. आधिकारिक समाचार एजेंसी सना और सरकारी प्रसारणकर्ता दोनों ने कहा कि वायु रक्षा सेना ने दुश्मनों का सामना करने के लिए उनके ठिकानों को निशाना बनाया. एजेंसी ने बताया कि वायु रक्षा सेना ने दुश्मनों के […]
दमिश्क : सीरिया की वायु रक्षा सेना ने मंगलवार को दमिश्क के पास ‘दुश्मनों के ठिकानों’ को निशाना बनाया. आधिकारिक समाचार एजेंसी सना और सरकारी प्रसारणकर्ता दोनों ने कहा कि वायु रक्षा सेना ने दुश्मनों का सामना करने के लिए उनके ठिकानों को निशाना बनाया. एजेंसी ने बताया कि वायु रक्षा सेना ने दुश्मनों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया.
उधर, ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमैन राइट्स के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा, ‘एक इस्राइली हमला था.’ उन्होंने कहा, ‘इस्राइली विमानों से दागी गयी मिसाइलों ने दमिश्क के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण में स्थित हथियार डिपो को निशाना बनाया, जो हिज्बुल्ला या ईरानी बलों के थे.’
इस्राइल ने पड़ोसी देश सीरिया में दर्जनों हवाई हमले किये हैं, जिन्हें वे ईरान के ठिकानों के खिलाफ हमला बताता है. इनमें से ज्यादातर दमिश्क के दक्षिण में स्थित हैं.
इस महीने की शुरुआत में सना और सरकारी टेलीविजन ने बताया था कि सीरियाई वायु रक्षा सेना ने दमिश्क हवाईअड्डे के पास गोलीबारी की, लेकिन बाद में दोनों समाचार संगठनों ने कोई स्पष्टीकरण दिये बगैर अपनी खबरें वापस ले ली थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




