ePaper

नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के दो मामलों में फैसला सुनायेगी अदालत

Updated at : 24 Dec 2018 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के दो मामलों में फैसला सुनायेगी अदालत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी अदालत पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के शेष दो मामलों में सोमवार को अपना फैसला सुनायेगी. इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद अर्षद मलिक ने 68 वर्षीय शरीफ के खिलाफ फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट और अल अजीजिया मामलों में पिछले हफ्ते सुनवाई पूरी कर लेने के […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी अदालत पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के शेष दो मामलों में सोमवार को अपना फैसला सुनायेगी. इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद अर्षद मलिक ने 68 वर्षीय शरीफ के खिलाफ फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट और अल अजीजिया मामलों में पिछले हफ्ते सुनवाई पूरी कर लेने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने शरीफ के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के शेष दो मामलों के निबटारे के लिए सोमवार की अंतिम तारीख तय की थी. दोषी साबित होने पर शरीफ को 14 साल तक की कैद हो सकती है. शरीफ फैसले से एक दिन पहले रविवार को लाहौर से इस्लामाबाद पहुंचे. उम्मीद है कि फैसला सुनाये जाने के दौरान वह अदालत कक्ष में मौजूद रहेंगे.

डॉन समाचारपत्र की खबर के मुताबिक, जवाबदेही अदालत में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है. किसी को भी सोमवार की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी. सिवाय उनके, जिनके पास रजिस्ट्रार की अनुमति है. न्यायिक परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

अदालत के बाहर और वहां तक जाने वाली सड़कों पर पुलिस एवं रेंजर्स के दस्तों की तैनाती की गयी है. जवाबदेही अदालत ने अगस्त, 2017 में शरीफ पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप तय किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola