ब्राजील के दो बैंकों पर लुटेरों का हमला, पांच बंधकों समेत दर्जन भर लोगों की मौत

Updated at : 08 Dec 2018 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
ब्राजील के दो बैंकों पर लुटेरों का हमला, पांच बंधकों समेत दर्जन भर लोगों की मौत

रियो डी जनेरियो : ब्राजील के मिलाग्रेस शहर में दो बैंकों पर हमले की घटना में पांच बंधकों सहित 12 लोग मारे गये. स्थानीय मेयर लेइलसन लैंडिम ने फोल्हा डि साओ पाउलो समाचार पत्र को बताया कि मारे गए पांचों बंधक एक ही परिवार के थे. ये लोग पास के एक हवाईअड्डे से लौट रहे […]

विज्ञापन

रियो डी जनेरियो : ब्राजील के मिलाग्रेस शहर में दो बैंकों पर हमले की घटना में पांच बंधकों सहित 12 लोग मारे गये. स्थानीय मेयर लेइलसन लैंडिम ने फोल्हा डि साओ पाउलो समाचार पत्र को बताया कि मारे गए पांचों बंधक एक ही परिवार के थे. ये लोग पास के एक हवाईअड्डे से लौट रहे थे कि तभी कुछ लुटेरों ने इन्हें बंधक बना लिया था. वहीं, सिएरा प्रांत के सुरक्षा मंत्री एन्ड्रे कोस्टा ने एक बयान में कहा कि मारे गए लोगों की शिनाख्त की जा रही है. साथ ही, मौत की परिस्थितियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि बंधकों की मौत किसकी गोली से हुई है. लैंडिम ने पहले कहा था कि प्रारंभिक सूचना से उन्हें लगा था कि अपराधियों ने बंधकों को मार दिया और पुलिस ने अपराधियों को ढेर कर दिया.

इसे भी पढ़ें : ब्राजील में रिओ-2016 से पहले हमले की योजना बनाने के आठ दोषियों को सजा

कोस्टा के कार्यालय के अनुसार, दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार्यालय के अनुसार, हथियारों से लैस अपराधियों का एक दल तड़के शहर में घुसा और शहर के बीचोंबीच पहुंचकर उसने घटना को अंजाम देने की कोशिश की. इसी बीच, संदिग्धों और पुलिस के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी. बयान में कहा गया कि इस मुठभेड़ में गिरोह के छह सदस्य मारे गये और छह अन्य लोगों की गोलियां लगने से मोत हो गयी. मारे गये 12वें व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है. बैंक पर हमला करने में इस्तेमाल हुए तीन वाहन, अनेक हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं. गिरोह ने मिलाग्रेस में एक ही मार्ग पर स्थित दो बैंकों पर तड़के हमले किये.

जी1 न्यूज वेबसाइट के अनुसार, लुटेरों ने ट्रक लगाकर रास्ते को जाम कर दिया और कार को रोका. इस कार में एक परिवार तथा उनके रिश्तेदार सवार थे. ये लोग परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए साओ पाउलो पहुंचे थे. न्यूज वेबसाइट के अनुसार, लुटेरों ने पुलिस के आने पार बंधकों की हत्या कर दी और गिरोह के कुछ लोग फरार हो गये. स्थानीय निवासी सैंटा हेलेना ने मीडिया से कहा कि मैंने इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी. मैं घर में रही, छिपी थी और डरी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola