ब्रिटेन की अदालत ने तिहाड़ जेल को बताया सुरक्षित, अब आसान होगा विजय माल्या को भारत लाना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन की एक अदालत ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि भारत का तिहाड़ जेल परिसर काफी सुरक्षित है और यहां भारत के भगोड़ों का प्रत्यर्पण संभव है. गौरतलब है कि कोर्ट ने यह निर्णय मैच फिक्सिंग के आरोपी संजीव चावला के केस पर सुनवाई करते हुए सुनाया. ऐसी उम्मीद जतायी जा […]
विज्ञापन
लंदन : ब्रिटेन की एक अदालत ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि भारत का तिहाड़ जेल परिसर काफी सुरक्षित है और यहां भारत के भगोड़ों का प्रत्यर्पण संभव है. गौरतलब है कि कोर्ट ने यह निर्णय मैच फिक्सिंग के आरोपी संजीव चावला के केस पर सुनवाई करते हुए सुनाया. ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि कोर्ट के इस निर्णय से भगोड़े विजय माल्या के प्रत्यर्पण में मदद मिल सकती है.
गौरतलब है कि लंदन हाई कोर्ट के जस्टिस लेगाट और जस्टिस डिंगेमैन्स ने अपने फैसले में कहा कि तिहाड़ जेल में बंद भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक संजीव चावला को वहां कोई खतरा नहीं है. भारत सरकार द्वारा चावला के इलाज का आश्वासन दिये जाने के बाद लंदन हाईकोर्ट ने यह बात कही है.
कोर्ट के इस फैसले के आलोक में यह कहा जा रहा है कि अब विजय माल्या का प्रत्यर्पण आसान हो जायेगा. माल्या हमेशा भारतीय जेलों को असुरक्षित बताते रहे हैं, लेकिन कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके दावे को झटका लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










