''पांच नवंबर से लागू होने वाले प्रतिबंधों का ईरान पर पड़ेगा भारी असर''

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर पांच नवंबर से लागू होने वाले अमेरिकी प्रतिबंधों का बड़ा असर होगा. उन्होंने ईरान की मौजूदा सरकार को ‘भ्रष्ट’ बताया और कहा कि यह इरान के खिलाफ अब तक की सबसे कड़ी दंडात्मक कार्रवाई है. एक अभियान के लिए रवाना होने से […]
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर पांच नवंबर से लागू होने वाले अमेरिकी प्रतिबंधों का बड़ा असर होगा. उन्होंने ईरान की मौजूदा सरकार को ‘भ्रष्ट’ बताया और कहा कि यह इरान के खिलाफ अब तक की सबसे कड़ी दंडात्मक कार्रवाई है. एक अभियान के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान अब वैसा देश नहीं रह गया है, जैसा उनके पदभार ग्रहण करने के समय करीब दो साल पहले हुआ करता था.
इसे भी पढ़ें : ट्रंप ने ईरान पर फिर लगाया प्रतिबंध, कहा-नये परमाणु समझौते पर विचार करने को तैयार
उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा समझौता खत्म किये जाने के बाद ईरान बहुत अलग देश बन गया है. वह किसी भी देश द्वारा किसी भी समय में की गयी सबसे हास्यास्पद संधि थी. ट्रंप ने कहा कि बहुत कड़े प्रतिबंध लगाये गये हैं. वे प्रतिबंध बहुत बड़े हैं और वे आगे उससे भी बड़े होंगे. जैसा कि आपको मालूम है, ईरान पर प्रतिबंध लागू होने वाले हैं. ईरान उससे बहुत अधिक प्रभावित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




