ePaper

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी नोबेल विजेता मलाला यूसुफजई को करेगा सम्मानित

Updated at : 31 Oct 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी नोबेल विजेता मलाला यूसुफजई को करेगा सम्मानित

कैम्ब्रिज (अमेरिका): नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा. हार्वर्ड के केनेडी स्कूल ने बताया कि छह दिसंबर को आयोजित होने वाले एक समारोह में यूसुफजई को वर्ष 2018 का ग्लेट्स्मैन पुरस्कार दिया जायेगा. मलाला को वर्ष 2014 में सबसे कम उम्र में […]

विज्ञापन

कैम्ब्रिज (अमेरिका): नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा. हार्वर्ड के केनेडी स्कूल ने बताया कि छह दिसंबर को आयोजित होने वाले एक समारोह में यूसुफजई को वर्ष 2018 का ग्लेट्स्मैन पुरस्कार दिया जायेगा.

मलाला को वर्ष 2014 में सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार पाने का गौरव मिला. उससे पहले लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने के कारण पाकिस्तान में तालिबान ने उन पर हमला किया था, जिसमें वह बेहद गंभीर रूप से घायल होगयी थीं.

हमले के बाद से ही वह और उनका परिवार इंग्लैंड में रह रहा है. फिलहाल 20 वर्षीय यूसुफजई इंगलैंड में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की छात्रा हैं. ग्लेट्स्मैन अवार्ड के तहत दुनिया भर में लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए काम करने वाले को 1,25,000 डॉलर की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola