इंटरनेट पर धमकाने वालों के खिलाफ इंस्टाग्राम ने छेड़ी जंग

Updated:
विज्ञापन
इंटरनेट पर धमकाने वालों के खिलाफ इंस्टाग्राम ने छेड़ी जंग

सेन फ्रांसिस्को : इंस्टाग्राम ने इंटरनेट पर धमकी देने वालों के खिलाफ कमर कस ली है. यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म धमकी और गालीगलौच वाली सामग्री का पता लगाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तस्वीरों को स्कैन कर रहा है. इंस्टाग्राम फेसबुक की ही सेवा है. फेसबुक उत्पीड़न निरोधी उपायों का इस्तेमाल […]

विज्ञापन

सेन फ्रांसिस्को : इंस्टाग्राम ने इंटरनेट पर धमकी देने वालों के खिलाफ कमर कस ली है. यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म धमकी और गालीगलौच वाली सामग्री का पता लगाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तस्वीरों को स्कैन कर रहा है. इंस्टाग्राम फेसबुक की ही सेवा है. फेसबुक उत्पीड़न निरोधी उपायों का इस्तेमाल करना पहले ही शुरू कर चुका है.

इससे पहले एक सर्वे में पता चला था कि ऑनलाइन उत्पीड़न के युवा पीड़ितों को ऐसा लगता है कि इस समस्या से निबटने के लिए सोशल मीडिया की ये फर्म कुछ खास काम नहीं कर रही हैं. इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने मंगलवार को कहा कि धमकी के संकेतों को समझने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके बाद वह सामग्री जांच परख के लिए कर्मियों तक अपने आप पहुंच जाएगी.
मोसेरी ने ब्लॉग पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ इस बदलाव से हम धमकी और धौंस जमाने जैसी सामग्री की पहचान कर सकेंगे और उसे हटा सकेंगे. ” उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि धमकी के शिकार कई लोग इसके बारे में बताते नहीं हैं. आगामी कुछ हफ्तों में यह तकनीक पूरे सोशल मीडिया नेटवर्क पर प्रभावी हो जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola