भारत-पाक के बीच शांति प्रयासों पर असर डाल रहा है कश्मीर मुद्दा: पाकिस्तान

संयुक्त राष्ट्र : पाकिस्तान ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि ‘‘अनसुलझा विवाद’ भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी शांति हासिल करने पर असर डाल रहा है और यह ‘‘मानवता के अंत:करण पर धब्बा’ बना हुआ है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के […]
संयुक्त राष्ट्र : पाकिस्तान ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि ‘‘अनसुलझा विवाद’ भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी शांति हासिल करने पर असर डाल रहा है और यह ‘‘मानवता के अंत:करण पर धब्बा’ बना हुआ है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में आम चर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लामाबाद ‘‘संप्रभु समानता और आपसी सम्मान’ क��� आधार पर नयी दिल्ली के साथ संबंध चाहता है.
उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘हम गंभीर और व्यापक वार्ता के जरिये विवादों का समाधान चाहते हैं जिसमें चिंता के सभी मुद्दे शामिल हों.’ महासभा बैठक से इतर विदेश मंत्रिस्तरीय वार्ता रद्द किये जाने पर कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ सभी मुद्दों पर बातचीत करना चाहता था लेकिन नयी दिल्ली ने ‘‘शांति पर राजनीति को’ तरजीह देते हुए वार्ता रद्द कर दी.
उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने कुछ महीने पहले जारी डाक टिकटों को बहाना बनाया.’ कुरैशी ने कहा, ‘‘ दक्षिण एशिया में लंबे समय से लंबित मुद्दों का समाधान करने के लिए बातचीत एकमात्र रास्ता है और इसने क्षेत्र को अपनी असली क्षमता को साकार करने से रोक रखा है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










