पाक ने कहा, हम भारत के साथ शांति का प्रयास जारी रखेंगे

वाशिंगटन : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत की भारत की अनिच्छा के बावजूद इस्लामाबाद क्षेत्र में शांति को बढावा देने के अपने प्रयास नहीं रोकेगा. कुरैशी ने यह बयान नयी दिल्ली द्वारा न्यूयार्क में विदेशमंत्री स्तरीय बातचीत रद्द करने के कुछ दिन बाद दिया है. […]
वाशिंगटन : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत की भारत की अनिच्छा के बावजूद इस्लामाबाद क्षेत्र में शांति को बढावा देने के अपने प्रयास नहीं रोकेगा. कुरैशी ने यह बयान नयी दिल्ली द्वारा न्यूयार्क में विदेशमंत्री स्तरीय बातचीत रद्द करने के कुछ दिन बाद दिया है. वाशिंगटन में पाकिस्तानी दूतावास में रविवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुरैशी ने कहा कि भारत सितंबर में जिस शांति वार्ता के लिए सहमत हुआ था उसे रद्द करने के लिए जुलाई में हुई घटनाओं का इस्तेमाल किया. भारत ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की ‘‘बर्बर” हत्याओं तथा कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी का ‘‘महिमामंडन” करने वाले डाक टिकट जारी करने के आधार पर न्यूयार्क में इस महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके पाकिस्तानी समकक्ष कुरैशी के बीच बैठक रद्द कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










