अमेरिका ने बालश्रम को खत्म करने के भारत के प्रयासों को सराहा

Updated at : 22 Sep 2018 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने बालश्रम को खत्म करने के भारत के प्रयासों को सराहा

वाशिंगटन: अमेरिका की एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत उन 14 देशों में शामिल है, जिन्होंने वर्ष 2017 में बालश्रम उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है. अमेरिकी श्रम मंत्रालय ने अपनी सालाना ‘चाइल्ड लेबर एंड फोर्स्ड लेबर’ रिपोर्ट में कहा, ‘2017 में भारत ने बाल श्रम के सबसे खतरनाक रूप […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका की एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत उन 14 देशों में शामिल है, जिन्होंने वर्ष 2017 में बालश्रम उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है.

अमेरिकी श्रम मंत्रालय ने अपनी सालाना ‘चाइल्ड लेबर एंड फोर्स्ड लेबर’ रिपोर्ट में कहा, ‘2017 में भारत ने बाल श्रम के सबसे खतरनाक रूप को समाप्त करने के प्रयासों में उल्लेखनीय प्रगति की है.’

इसमें कहा गया कि व्यापार एवं विकास कानून 2000 के तहत ‘बाल श्रम का सबसे बदतर रूप’ के तथ्य विश्वभर में बाल मजदूरी की स्थिति के विवरण पेश करते हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वर्ष रिपोर्ट में 132 देशों और क्षेत्रों ने बाल श्रम की समस्या पर काबू पाने के लिए जो प्रयास किये हैं, उन्हें और कड़े मापदंडों पर तौला गया है.

इसके अनुसार, ‘भारत, कोलंबिया और प्राग सहित केवल 14 देश ‘उल्लेखीय प्रगति’ केनये मापदंडों पर खरे उतरे हैं. इन देशों को इस वर्ष विशेष कानूनी एवं नीति श्रम मानकों को भी पूरा करना है.’

श्रम मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ने आइएलओ कन्वेंशन 182 और कन्वेंशन 138 दोनों में सुधार किया है. साथ ही बाल श्रम कानून में संशोधन किया है, ताकि 18 साल से कम उम्र के बच्चो कों खतरनाक जगहों पर काम करने के रोका जा सके.

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत में बच्चे बाल श्रम के सबसे खराब स्तर पर काम कर रहे हैं, जिनमें कपड़ा निर्माण और पत्थर खनन जैसे क्षेत्रों में जबर्दस्ती मजदूरी कराना भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola