अमेरिका के लिए रूस से ज्यादा बड़ा खतरा है चीन

वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि अपनी आर्थिक ताकत के साथ आक्रामक सेना वाली और बौद्धिक संपदा तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों से भयावह तरीके से पेश आने वाली चीन की सरकार देश के लिए रूस से ज्यादा बड़ा खतरा है. उन्होंने चीन की सरकार को सबकुछ अपने नियंत्रण में रखने वाली […]
वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि अपनी आर्थिक ताकत के साथ आक्रामक सेना वाली और बौद्धिक संपदा तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों से भयावह तरीके से पेश आने वाली चीन की सरकार देश के लिए रूस से ज्यादा बड़ा खतरा है.
उन्होंने चीन की सरकार को सबकुछ अपने नियंत्रण में रखने वाली और गैर पारदर्शी बताया. उन्होंने यह भी कहा कि चीन कई चुनौतियां पेश कर रहा है. पोम्पिओ ने फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में रूस अब भी धौंस जमाता है. हमें उन्हें रोकने की जरुरत है. लेकिन लंबे समय में अगर आप उन चीजों पर ध्यान दें जो अमेरिकियों की आजीविका के लिए खतरा है, जो अमेरिका की आर्थिक वृद्धि को खतरे में डालती है तो चीन, अमेरिका के लिए ज्यादा बड़ा खतरा है.”
उन्होंने कहा, ‘‘यह गैर पारदर्शी सरकार है। यह अत्यंत केंद्रीकृत सरकार है। यह हमारी बौद्धिक संपदा, अपने धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ भयावह तरीके से पेश आती है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










