मुश्किल में मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक, भ्रष्टाचार के 21 आरोपों में गिरफ्तार

कुआलालंपुर : मलयेशिया की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी और पुलिस ने कहा है कि हिरासत मेंलियेगये पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक सत्ता का दुरुपयोग करने और धन शोधन को लेकर कम से कम दो दर्जन से अधिक नये आरोपों का सामना करेंगे. नजीब को गुरुवार को अदालत में पेश किया जायेगा. अपने बैंक खाते में 68.1 करोड़ […]
कुआलालंपुर : मलयेशिया की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी और पुलिस ने कहा है कि हिरासत मेंलियेगये पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक सत्ता का दुरुपयोग करने और धन शोधन को लेकर कम से कम दो दर्जन से अधिक नये आरोपों का सामना करेंगे. नजीब को गुरुवार को अदालत में पेश किया जायेगा.
अपने बैंक खाते में 68.1 करोड़ डॉलरट्रांसफर करने को लेकर बुधवार को भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया.
राष्ट्रीय पुलिस उप प्रमुख नूर राशिद इब्राहीम ने बताया कि 21 आरोपों में अवैध धन प्राप्त करना, उसका इस्तेमाल करना और उसका अंतरण करना शामिल है.
भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने कहा कि नजीब मलयेशियाई भ्रष्टाचार रोधी आयोग अधिनियम के प्रावधान के तहत आरोपों का सामना करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










