ePaper

अजित डोभाल अमेरिका में, विदेश मंत्री और अन्य शीर्ष अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

Updated at : 14 Sep 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
अजित डोभाल अमेरिका में, विदेश मंत्री और अन्य शीर्ष अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

वाशिंगटन: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल नयी दिल्ली में 2+2 वार्ता के एक सप्ताह बाद वाशिंगटन में हैं.यहां वह ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. ट्रंप प्रशासन में सम्मान की दृष्टि से देखे जाने वाले डोभाल का शुक्रवार को विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय पर विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल नयी दिल्ली में 2+2 वार्ता के एक सप्ताह बाद वाशिंगटन में हैं.यहां वह ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे.

ट्रंप प्रशासन में सम्मान की दृष्टि से देखे जाने वाले डोभाल का शुक्रवार को विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय पर विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से मिलने का कार्यक्रम है. इसके अलावा वह अपने अमेरिकी समकक्ष जॉन बोल्टन से मिलेंगे.

डोभाल के रक्षा विभाग के अधिकारियों और थिंक टैंक समुदाय से भी मुलाकात करने की संभावना है. वाशिंगटन में भारतीय दूतावास और व्हाइट हाउस ने डोभाल की यात्रा और बैठकों के बारे में सवाल पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है.

विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत, अमेरिका का बेहद करीबी मित्रहै. वह 2 प्लस 2 वार्ता के लिए पिछले सप्ताह पोम्पिओ के साथ नयी दिल्ली में थीं.

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हमारे लोगों के बीच मजबूत आपसी संबंध हैं. मुझे लगता है कि अमेरिका में 30 लाख से ज्यादा भारतीय अमेरिकी रह रहे हैं. इसलिए यह भी मुलाकातों और बातचीत का हिस्सा थे.’

पिछले सप्ताह नयी रक्षा संधि कॉमकासा पर हस्ताक्षर करने के बारे में नोर्ट ने कहा कि लंबे समय के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है.

बैठकों के दौरान चर्चा अफगान-पाक क्षेत्र में द्विपक्षीय और सुरक्षा मुद्दों खासतौर से आतंकवाद से निबटने पर केंद्रित रहने की संभावना है.

ऐसा माना जा रहा है कि डोभाल की यह यात्रा अमेरिकाके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा की जमीन तैयार करने के लिए हो रही है.

ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत यात्रा का न्योता स्वीकार कर लिया है. दोनों देश विभिन्न तारीखों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें 26 जनवरी, 2019 को भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रंप को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाना भी शामिल है.

पोम्पिओ की पाकिस्तान यात्रा के बारे में प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्री नेनयी सरकार के साथ सार्थक और महत्वपूर्ण बैठकें की हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola