प्रत्यर्पण मामला : विजय माल्या हाजिर होंगे ब्रिटेन की अदालत में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : भगोड़ा घोषित किया जा चुका विजय माल्या बुधवार को लंदन की एक अदालत में अपने प्रत्यर्पण के मामले की सुनवाई के लिए पेश होगा जिसमें न्यायाधीश भारतीय अधिकारियों द्वारा मुंबई जेल में शराब व्यावसायी के लिए की गयी तैयारी के वीडियो की समीक्षा करेंगे. किंगफिशर एयरलाइन के 62 वर्षीय प्रमुख पिछले साल अप्रैल […]
विज्ञापन
लंदन : भगोड़ा घोषित किया जा चुका विजय माल्या बुधवार को लंदन की एक अदालत में अपने प्रत्यर्पण के मामले की सुनवाई के लिए पेश होगा जिसमें न्यायाधीश भारतीय अधिकारियों द्वारा मुंबई जेल में शराब व्यावसायी के लिए की गयी तैयारी के वीडियो की समीक्षा करेंगे. किंगफिशर एयरलाइन के 62 वर्षीय प्रमुख पिछले साल अप्रैल में जारी प्रत्यर्पण वारंट के बाद से जमानत पर है.
उसपर भारत में करीब 9000 करोड़ रूपये के धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोप हैं. इससे पहले जुलाई में वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट की अदालत की न्यायाधीश एमा अर्बुथनाट ने कहा था कि उनके ‘‘संदेहों को दूर करने के लिए” भारतीय अधिकारी आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 का ‘सिलसिलेवार वीडियो’ जमा करने को कहा था. भारत सरकार की तरफ से क्राउन प्रासिक्यूसन सर्विस (सीपीएस) ने जिरह की थी और वीडियो अदालत के लिए रजामंदी जताई थी. वीडियो अदालत में जमा कर दिया गया है. माल्या का बचाव करने वाले दल ने जेल के निरीक्षण की मांग की थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्यर्पण प्रक्रिया को ब्रिटेन के मानवाधिकार संबंधी वादे को पूरा करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










