नौ अक्तूबर से मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह मामले की रोजाना होगी सुनवाई

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह के मामले की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत ने सोमवार को नौ अक्तूबर से मामले की दैनिक सुनवाई का फैसला किया. पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की पूर्ववर्ती सरकार ने नवंबर, 2007 में संविधानेत्तर आपातकाल लागू करने को लेकर पूर्व सैन्य शासक […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह के मामले की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत ने सोमवार को नौ अक्तूबर से मामले की दैनिक सुनवाई का फैसला किया.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की पूर्ववर्ती सरकार ने नवंबर, 2007 में संविधानेत्तर आपातकाल लागू करने को लेकर पूर्व सैन्य शासक के खिलाफ 2013 में देशद्रोह का मामला दर्ज किया था. न्यायमूर्ति यावर अली की अगुवाईवाले तीन सदस्यीय न्यायाधिकरण ने सोमवार को मामले की कार्यवाही को स्थगित करते हुए कहा कि दुबई में रह रहे पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ नौ अक्तूबर से प्रतिदिन सुनवाई होगी. न्यायमूर्ति अली ने गृह मंत्रालय से लिखित रूप में यह बताने को कहा है कि मुशर्रफ को किस तरह अदालत में पेश किया जा सकता है.
न्यायमूर्ति अली ने अभियोजन पक्ष के वकील नसीर-उद-दीन नैयर से कहा कि वह अदालत को बतायें कि क्या मुशर्रफ का बयान वीडियो लिंक के जरिये रिकॉर्ड किया जा सकता है या नहीं. मुशर्रफ लौटने का वादा कर 18 मार्च, 2016 को चिकित्सा उपचार के लिए दुबई चले गये थे. कुछ माह बाद एक विशेष अदालत ने उन्हें भगोड़ा अपराधी घोषित करते हुए उनकी संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया था. मुशर्रफ सुरक्षा कारणों का हवाला देकर तभी से पाकिस्तान लौटने से मना कर रहे हैं.
पूर्व राष्ट्रपति के वकील ए शाह ने कहा कि मुशर्रफ सुरक्षा कारणों से अदालत में पेश नहीं हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि मुशर्रफ की तबीयत ठीक नहीं है और दुबई के चिकित्सकों ने उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी है. शाह ने कहा कि सरकार अगर मुशर्रफ को राष्ट्रपति के स्तर की सुरक्षा उपलब्ध करायेगी तो वह अदालत में पेश हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




