उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया सलाम

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को उत्तर कोरिया की 70वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए परमाणु मिसाइलों के बगैर विशाल सैन्य परेड आयोजित करने को लेकर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को सलाम किया. अब तक की सैन्य परेडों में उत्तर कोरिया परमाणु मिसाइलों की प्रदर्शनी करता रहा है. ट्रंप […]
वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को उत्तर कोरिया की 70वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए परमाणु मिसाइलों के बगैर विशाल सैन्य परेड आयोजित करने को लेकर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को सलाम किया.
अब तक की सैन्य परेडों में उत्तर कोरिया परमाणु मिसाइलों की प्रदर्शनी करता रहा है. ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘यह उत्तर कोरिया का एक बड़ा और बहुत सकारात्मक कदम है. चेयरमैन किम का शुक्रिया. हम दोनों सभी को गलत साबित करेंगे.’
ट्रंप और किम ने जून में सिंगापुर में ऐतिहासिक शिखर वार्ता की थी, जिससे उत्तर कोरिया के मिसाइल एवं परमाणु परीक्षणों को लेकर महीनों लंबा गतिरोध खत्म हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










