भगोड़ा विजय माल्या ओवल में टेस्ट मैच देखने पहुंचा, स्वदेश वापसी पर कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
भगोड़ा विजय माल्या ओवल में टेस्ट मैच देखने पहुंचा, स्वदेश वापसी पर कही ये बात

लंदन : भारत का भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या को इंग्लैंड के ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के दौरान मैदान में देखा गया. सफेद ट्राउजर और ब्लैक ब्लेजर के साथ ब्लैक गॉगल्स लगाये माल्या ने भारत लौटने के सवाल पर कहा यह जज तय करेंगे कि वह भारत […]

विज्ञापन

लंदन : भारत का भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या को इंग्लैंड के ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के दौरान मैदान में देखा गया. सफेद ट्राउजर और ब्लैक ब्लेजर के साथ ब्लैक गॉगल्स लगाये माल्या ने भारत लौटने के सवाल पर कहा यह जज तय करेंगे कि वह भारत लौटेगा भी या नहीं.

भारतीय बैंकों को 9000 करोड़ रुपये का चूना लगाकर फरार हुए इस शराब कारोबारी की यह तस्वीर इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी एएनआइ ने जारी की है. यह पहला मौका नहीं है, जब माल्या क्रिकेट मैच देखने के लिए पहुंचा है.

इससे पहले, 11 जून, 2017 को आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में भी ओवल स्टेडियम पहुंचाथा. उस दिन जब माल्या स्टेडियम में एंटर कर रहा था, दर्शकों ने उसे खूब हूट किया. लोगों ने उसे देखते ही ‘चोर-चोर’ के नारे लगाये.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि भारत के कई बैंकों को चूना लगा चुके इस शराब कारोबारी को देश की कई जांच एजेंसियां तलाश रही है. माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola