ePaper

अमेरिका में चलती स्कूल बस का चालक हो गया बेहोश, फिर...

Updated at : 08 Sep 2018 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में चलती स्कूल बस का चालक हो गया बेहोश, फिर...

सीले (अमेरिका) : अमेरिका के टेक्सास राज्य में चलती स्कूल बस के चालक के बेहोश होने के बाद तीन छात्रों ने गाड़ी को नियंत्रित किया और उसे रोक लिया. बस चालक की बाद में मौत होगयी. सीले स्कूल जिला ने शुक्रवार को बताया कि बस चालक ग्रेराल्ड गार्डनर जूनियर हाई स्कूल के छात्रों को बस […]

विज्ञापन

सीले (अमेरिका) : अमेरिका के टेक्सास राज्य में चलती स्कूल बस के चालक के बेहोश होने के बाद तीन छात्रों ने गाड़ी को नियंत्रित किया और उसे रोक लिया. बस चालक की बाद में मौत होगयी.

सीले स्कूल जिला ने शुक्रवार को बताया कि बस चालक ग्रेराल्ड गार्डनर जूनियर हाई स्कूल के छात्रों को बस में बिठाकर गाड़ी को परिसर से बाहर ले जाने के दौरान वह बेहोश हो गया. तीन छात्रों ने बस का नियंत्रण अपने हाथों में लिया और बस को सुरक्षित पार्क कर दिया.

जिला अधिकारियों ने बताया कि तीन व्यक्ति मौके पर पहुंचे और उन्होंने गार्डनर को बस से निकाला, जिन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया. उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola