पाक ने भारत के साथ तनाव कम करने के लिए खटखटाया अमेरिका का दरवाजा

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने भारत के साथ तनाव कम करने के लिए बुधवार को अमेरिका से मदद मांगी. उसने कहा है कि अफगानिस्तान के साथ लगने वाली पश्चिमी सीमा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वह पूर्वी सीमा पर शांति चाहता है.यह भी पढ़ें: राफेल सौदे में सरकार को मिला ‘ब्रह्मास्त्र’, अब होगी विपक्ष की […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने भारत के साथ तनाव कम करने के लिए बुधवार को अमेरिका से मदद मांगी. उसने कहा है कि अफगानिस्तान के साथ लगने वाली पश्चिमी सीमा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वह पूर्वी सीमा पर शांति चाहता है.
यह भी पढ़ें: राफेल सौदे में सरकार को मिला ‘ब्रह्मास्त्र’, अब होगी विपक्ष की बोलती बंद
विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपने अमेरिकी समकक्ष माइक पोम्पिओ से हुई बातचीत के बारे में संवाददाताओं से कहा, “अगर हम पश्चिमी पक्ष की ओर देखते हैं तो हम पूर्वी सीमा पर शांति चाहते हैं.” उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघनों के कारण लोगों को परेशानी होती है.
यह भी पढ़ें: प्रभात खबर पहुंचे सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा, कहा- ‘लवरात्रि’ है सेलेब्रेशन ऑफ लव
कुरैशी ने कहा कि यह “जरूरी है कि हमे इस पर गौर करना चाहिए और इस पर विचार करना चाहिए कि हम किस प्रकार (पूर्वी सीमा पर) सुधार कर सकते हैं.” उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान अपने सभी पड़ोसियों के साथ अमन चाहता है और कभी बातचीत से पीछे नहीं हटा है लेकिन ताली बजाने के लिए दो हाथों की जरूरत होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










