चीन में उइगर मुस्लिमों पर हो रही कार्रवाई से संयुक्त राष्ट्र नाराज

Updated at : 11 Aug 2018 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
चीन में उइगर मुस्लिमों पर हो रही कार्रवाई से संयुक्त राष्ट्र नाराज

बर्लिन: संयुक्त राष्ट्र की भेदभाव विरोधी समिति ने उइगर मुस्लिम समुदाय के साथ चीन के बर्ताव पर चिंता जतायीहै. दरअसल, उइगर समुदाय के लोगों को सामूहिक रूप से हिरासत में रखने की रिपोर्टें हैं. नस्लीय भेदभाव उन्मूलन समिति ने जिनेवा में शुक्रवार को चीन की रिपोर्ट की समीक्षा करनी शुरू की. वहीं, चीनी प्रतिनिधिमंडल के […]

विज्ञापन

बर्लिन: संयुक्त राष्ट्र की भेदभाव विरोधी समिति ने उइगर मुस्लिम समुदाय के साथ चीन के बर्ताव पर चिंता जतायीहै.

दरअसल, उइगर समुदाय के लोगों को सामूहिक रूप से हिरासत में रखने की रिपोर्टें हैं. नस्लीय भेदभाव उन्मूलन समिति ने जिनेवा में शुक्रवार को चीन की रिपोर्ट की समीक्षा करनी शुरू की. वहीं, चीनी प्रतिनिधिमंडल के नेता यू जिआनहुआ ने आर्थिक प्रगति के साथ ही बढ़ते जीवन स्तर का जिक्र किया.

इसे भी पढ़ें : संविधान की प्रति जलाने वाले संगठन के सदस्यों पर मामला दर्ज

इसे भी पढ़ें : इंद्राणी मुखर्जी की जान को है खतरा! इस आधार पर मांगी जमानत

इसे भी पढ़ें : हरिवंश : बलिया से लुटियंस जोन तक की यात्रा

इस दौरन समिति की उपाध्यक्ष गे मैकडॉगल ने कहा कि समिति के सदस्य उन अनेक विश्वसनीय रिपोर्टों पर चिंतित हैं, जिनमें कहा गया है कि धार्मिक कट्टरपंथ को रोकने एवं सामाजिक स्थिरता को बनाये रखने के नाम पर (चीन) उइगर स्वायत्त क्षेत्र को ऐसे स्थान में तब्दील कर दिया गया है, जो कि किसी बड़े नजरबंदी शिविर की भांति प्रतीत होता है और बेहद गोपनीय है.’

उन्होंने कहा, ‘उइगर तथा अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यकों को समुदायिक हिरासत में रखे जाने की रिपोर्ट हैं.’ मैकडॉगल ने कहा, ‘अनुमान है कि इन तथाकथित अतिवाद निरोधी केंद्रों में 10 लाख लोगों को रखा गया है. वहीं 20 लाख अन्य लोगों को तथाकथित पुनर्शिक्षण केंद्रों में भेजा गया है.’

इसे भी पढ़ें : मुंबई के स्कूल में आयरन की गोली खाने से छात्रा की मौत

इसे भी पढ़ें : लोकसभा में निशिकांत दुबे ने उठाया आदिवासियों के धर्मांतरण का मामला

इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस परेड में भारतीय गीत गाने पर ट्रोल हुए आतिफ असलम

संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत यू ने कहा कि शुक्रवार को उठायेगये प्रश्नों का वह सोमवार के सत्र में जवाब देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola