ePaper

ट्रंप ने ईरान पर फिर लगाया प्रतिबंध, कहा-नये परमाणु समझौते पर विचार करने को तैयार

Updated at : 06 Aug 2018 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप ने ईरान पर फिर लगाया प्रतिबंध, कहा-नये परमाणु समझौते पर विचार करने को तैयार

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्टूपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नये सिरे से प्रतिबंध लगा दिये हैं. ईरान से ये प्रतिबंध 2015 के परमाणु करार के बाद हटाये गये थे. हालांकि, ट्रंप ने साथ ही यह भी कहा है कि वह ईरान के साथ नए परमाणु समझौते पर विचार को तैयार हैं. इस साल मई […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्टूपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नये सिरे से प्रतिबंध लगा दिये हैं. ईरान से ये प्रतिबंध 2015 के परमाणु करार के बाद हटाये गये थे. हालांकि, ट्रंप ने साथ ही यह भी कहा है कि वह ईरान के साथ नए परमाणु समझौते पर विचार को तैयार हैं. इस साल मई में ट्रंप ने ईरान के परमाणु समझौते से बाहर निकलने की घोषणा की थी. ईरान पर प्रतिबंध फिर से लागू होने के बाद भारत जैसे देशों पर खासा प्रभाव पड़ेगा. ईरान के साथ भारत के परंपरागत और ऐतिहासिक व्यापारिक रिश्ते हैं.

इसे भी पढ़ें : अमेरिका ने ईरान पर नये प्रतिबंध लगाये

ट्रंप ने कहा कि आज अमेरिका द्वारा ईरान पर परमाणु से संबंधित प्रतिबंध नये सिरे से लगाये जा रहे हैं. इन प्रतिबंधों को 14 जुलाई, 2015 के संयुक्त वृहद कार्रवाई योजना (जेसीपीओए) के तहत हटाया गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और परमाणु संबंधित प्रतिबंध 5 नवंबर, 2018 से लागू होंगे. इनमें ईरान के ऊर्जा क्षेत्र को लक्षित कर लगाये गये प्रतिबंध शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों से पेट्रोलियम संबंधित लेन-देन रुकेगा. इसके अलावा, विदेशी वित्तीय संस्थानों का ईरान के केंद्रीय बैंक के साथ लेन-देन भी रुक जायेगा. हालांकि, ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ अधिक व्यापक परमाणु करार पर विचार को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका इन प्रयासों में समान सोच वाले राष्ट्रों की भागीदारी का स्वागत करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola