देवघर : ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर बात करते पकड़े गये, तो होगी कार्रवाई
Updated at : 27 Jul 2018 10:02 AM (IST)
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन की ओर से 35 पोस्ट बनाये गये हैं देवघर : श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जीआरपी पूरी तरह तैयार है. गुरुवार को धनबाद एसआरपी निधि द्विवेदी ने जसीडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा […]
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन की ओर से 35 पोस्ट बनाये गये हैं
देवघर : श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जीआरपी पूरी तरह तैयार है. गुरुवार को धनबाद एसआरपी निधि द्विवेदी ने जसीडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांवरियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी व आरपीएफ आपस में समन्वय बनाये रखें. साथ ही श्रावणी मेला के दौरान प्लेटफाॅर्म में तैनात पुलिस कर्मी व पदाधिकारी अपने कर्तव्य व सेवा भाव के साथ कार्य करें. कार्य के दौरान कोई भी पुलिस कर्मी मोबाइल का अनावश्यक उपयोग नहीं करेंगे. ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी.
रेल प्रशासन ने बताये 35 पोस्ट : एसआरपी ने कहा कि मेला को लेकर जीआरपी की ओर से जसीडीह, बैद्यनाथधाम, देवघर, सत्संग नगर, बासुकीनाथ, रोहिणी, शंकरपुर समेत अन्य स्टेशनों पर कांवरियों की सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन की ओर से 35 पोस्ट बनाये गये हैं. इसमें तीन डीएसपी, नौ इंस्पेक्टर 149 एसआइ व एएसआइ के अलावा 651 जवानों को लगाया जायेगा. इसके अलावा एक स्वान दस्ता को रखा गया है.
कांवरिया के लिबास में भी तैनात रहेंगे पदाधिकारी व जवान : उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी कांवरियों व यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा के अनुसार ट्रेन में सवार होने तक उनकी मदद व सेवा करने को कहा गया, ताकि ट्रेन में चढ़ते समय श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो.
वहीं अापराधिक घटनाओं पर विशेष नजर बनाये रखने को कहा गया. मेला के दौरान कांवरियों की सुरक्षा को लेकर परिसर में सादे तथा कांवरिया के लिबास में भी पुलिस पदाधिकारी व जवानों को तैनात किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कांवरियों की सुरक्षा को लेकर जसीडीह, देवघर व बैद्यनाथधाम स्टेशन सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये है.
इस अवसर पर धनबाद डीएसआरपी संजीव कुमार बेसरा, जसीडीह इंस्पेक्टर इंदु भुषण कुमार, इंस्पेक्टर सह मेजर रमाकांत राम, इंस्पेक्टर संजय सुमन, आरपीएफ इंस्पेक्टर अमिताभ रंजन, एएसआइ रमानुज सिंह समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




