कुलदीप की फिरकी और राहुल के बल्ले ने जीता मैनचेस्टर

Updated at : 04 Jul 2018 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
कुलदीप की फिरकी और राहुल के बल्ले ने जीता मैनचेस्टर

कुलदीप यादव की घूमती गेंदों के कमाल और लोकेश राहुल की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को अपने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत जीत के साथ की. भारत ने तीन मैचों की ट्वेंटी-20 सिरीज़ के मैनचेस्टर में खेले गए पहले मुक़ाबले में इंग्लैंड को आठ विकेट से मात दी. भारत […]

विज्ञापन

कुलदीप यादव की घूमती गेंदों के कमाल और लोकेश राहुल की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को अपने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत जीत के साथ की.

भारत ने तीन मैचों की ट्वेंटी-20 सिरीज़ के मैनचेस्टर में खेले गए पहले मुक़ाबले में इंग्लैंड को आठ विकेट से मात दी. भारत ने जीत के लिए मिला 160 रन का लक्ष्य 10 गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया.

लोकेश राहुल ने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए. उन्होंने दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ मिलकर 123 रन जोड़े. नाबाद 20 रन बनाने वाले कप्तान विराट कोहली ने जीत दिलाने वाला छक्का जड़ा.

जीत के एक और हीरो कुलदीप यादव ने सिर्फ़ 24 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सिरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है.

इंग्लैंड की पारी

मैच का टॉस भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जीता और मेजबान इंग्लैंड को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया.

मैच का पूरा स्कोरकार्ड देखें

क्या कठिन ‘टेस्ट’ पास कर पाएंगे विराट कोहली

पहले टी20 में भारत ने आयरलैंड को 76 रनों से हराया

जोस बटलर और जेसन रॉय की सलामी जोड़ी ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई और पांचवें ओवर में ही टीम के स्कोर को 50 रन तक पहुंचा दिया.

रॉय 20 गेंदों में 30 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर आउट हुए लेकिन बटलर जमे रहे और इंग्लैंड का दबदबा कायम रखा. 11 वें ओवर तक इंग्लैंड ने एक विकेट पर 95 रन बना लिए थे.

कुलदीप का दबदबा

स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने दूसरे ओवर से इंग्लैंड के हाथ से ड्राइविंग सीट छीन ली. अपने दूसरे ओवर में उन्होंने एलेक्स हेल्स को बोल्ड किया. वो सिर्फ आठ रन बना सके.

अपने तीसरे ओवर में कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए. इस ओवर में उन्होंने इयॉन मोर्गन, जॉनी बैरिस्टो और जो रूट के विकेट लिए. बैरिस्टो और रूट खाता भी नहीं खोल सके.

अपने चौथे और आखिरी ओवर में कुलदीप यादव ने बटलर का विकेट लिया. उन्होंने 69 रन बनाए. कुलदीप ने ट्वेंटी-20 में पहली बार पांच विकेट हासिल किए.

इंग्लैंड टीम ने 12 से 20वें ओवर के बीच सात विकेट गंवाए और 64 रन जोड़े. 20 ओवरों में इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 159 रन बनाए.

भारत के लिए उमेश यादव ने दो और हार्दिक पांड्या ने एक विकेट हासिल किया.

बल्ले से गरजे लोकेश राहुल

जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य लेकर उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शिखर धवन सिर्फ पांच रन बनाकर पैवेलियन लौट गए.

लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए लोकेश राहुल ने इंग्लैंड के गेंदबाज़ों को बढ़त हासिल नहीं होने दी. दूसरे छोर से रोहित शर्मा भी सधी बल्लेबाज़ी कर रहे थे.

शुरुआत से आक्रामक दिख रहे राहुल ने 27 गेंदों में ही 50 रन पूरे कर लिए.

उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 57 गेंदों में सौ रन की साझेदारी पूरी की. रोहित 32 रन बनाकर आदिल राशिद का शिकार बने.

लेकिन लोकेश राहुल जमे रहे. उन्होंने 53 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया. ये अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी-20 में उनका दूसरा शतक है.

राहुल ने दस चौके और पांच छक्के जमाए.

ट्वेंटी-20 सिरीज़ का दूसरा मुक़ाबला छह जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

]]>

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola