ब्रिटेन : हमले का षड्यंत्र रचने के आरोप में मां-बेटी को जेल

लंदन : ब्रिटेन की एक अदालत ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ा महिला आतंकी सेल बनाकर देश में हमला करने का षड्यंत्र रचने के आरोप में एक मां और बेटी को जेल भेज दिया है. अदालत में रिजलैन बाउलर (22) को उम्रकैद की सजा सुनायी. बाउलर ने पिछले साल मध्य लंदन के वेस्टमिनिस्टर पैलेस […]
लंदन : ब्रिटेन की एक अदालत ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ा महिला आतंकी सेल बनाकर देश में हमला करने का षड्यंत्र रचने के आरोप में एक मां और बेटी को जेल भेज दिया है. अदालत में रिजलैन बाउलर (22) को उम्रकैद की सजा सुनायी.
बाउलर ने पिछले साल मध्य लंदन के वेस्टमिनिस्टर पैलेस के पास लोगों को चाकू मारने का षड्यंत्र रचा था, जबकि उसकी 44 वर्षीय मां मीना डीक ने अपनी बेटी के इस षड्यंत्र में मदद करने की बात स्वीकार कर ली है. इस पूरी योजना की तैयारी रिजलैन की छोटी बहन सफा बाउलर (18) ने की थी. उसका लक्ष्य ब्रिटिश म्यूजियम में भीड़ को निशाना बनाना था, लेकिन सीरिया में जिहादी दुल्हन बनने के उसके प्रयास के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और तब से वह जेल में है.
सफा की गिरफ्तारी के बाद उसके फोन कॉल के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी बहन और मां को गिरफ्तार कर लिया. सफा बाउलर सहित पूरे परिवार पर आतंकी षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है. हालांकि, सफा ने आरोपों से इन्कार किया था, लेकिन उसे पिछले सप्ताह दोषी करार दिया गया. उसे सजा बाद में सुनायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










