किम जोंग उन ने घुटनों पर बैठकर ट्रंप से भीख मांगी थी : ट्रंप के अटॉर्नी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अटॉर्नी ने कहा कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने राष्ट्रपति के साथ शिखर बैठक के लिए ‘‘घुटनों के बल बैठ कर, हाथ जोड़ कर” भीख मांगी थी. वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक रूडी गियूलियानी ने तेल अवीव निवेश सम्मेलन में कहा , ‘‘ उन्होंने […]
विज्ञापन
वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अटॉर्नी ने कहा कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने राष्ट्रपति के साथ शिखर बैठक के लिए ‘‘घुटनों के बल बैठ कर, हाथ जोड़ कर” भीख मांगी थी. वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक रूडी गियूलियानी ने तेल अवीव निवेश सम्मेलन में कहा , ‘‘ उन्होंने कहा कि वह हमारे साथ परमाणु युद्ध करने जा रहे हैं , परमाणु युद्ध में वह हमें हरा देंगे.
हमने कहा कि उन परिस्थितियों में हम मुलाकात नहीं करेंगे. ” उन्होंने कहा , ‘‘ किम जोंग उन ने हाथ जोड़कर , घुटनों के बल बैठकर इसके लिए भीख मांगी. यह ठीक वही स्थिति है जिसमें हम उन्हें देखना चाहते हैं . ” ट्रंप के अटॉर्नी ने कहा कि सम्मेलन के पुनर्निधारण से अमेरिका की स्थिति मजबूत हुई है. सिंगापुर के विदेश मंत्री बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर प्योंगयांग जाएंगे. इस बीच ट्रंप और किम के बीच शिखर वार्ता की तैयारियां जोरों पर हैं. एक दिन पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि ऐतिहासिक बैठक 12 जून को सिंगापुर के सेंतोसा द्वीप में एक लग्जरी होटल में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










