तानाशाह किम जोंग ने रोके सभी परमाणु परीक्षण, बोले ट्रंप- गुड न्यूज

सोल : अपनी ताकत की नुमाइश कर अमेरिका सहित दुनिया के दूसरे देशों को हैरत में डाल देने वाले उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने बड़ा फैसला लिया है. किम जोंग ने अपने परमाणु एवं लंबी दूरी वाले मिसाइल परीक्षण रोकने का फैसला किया है. उत्तर कोरिया का कहना है कि उसने अपने […]
सोल : अपनी ताकत की नुमाइश कर अमेरिका सहित दुनिया के दूसरे देशों को हैरत में डाल देने वाले उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने बड़ा फैसला लिया है. किम जोंग ने अपने परमाणु एवं लंबी दूरी वाले मिसाइल परीक्षण रोकने का फैसला किया है.
उत्तर कोरिया का कहना है कि उसने अपने परमाणु एवं लंबी दूरी वाले मिसाइल परीक्षण कार्यक्रम रोक दिये हैं और वह परमाणु परीक्षण स्थलों को बंद करने पर विचार कर रहा है. उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच नये सिरे से परमाणु वार्ता होने की घोषणा के बाद यह ऐलान किया गया है. हालांकि, उत्तर कोरिया की तरफ से की गयी इस घोषणा में उसके परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर इच्छुक होने का कोई स्पष्ट संकेत नहीं है.
उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु बल को लेकर आश्वासन जाहिर किया है , जिसके कथित थर्मोन्यूक्लियर वारहेड का जमीन के नीचे और तीन अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का हवा में परीक्षण करने के बाद किम जोंग – उन ने इसके नवंबर में पूरा होने की घोषणा की थी. कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि किम मजबूत स्थिति में है और उसके वार्ता के दौरान अपने परमाणु हथियारों में कटौती करने पर राजी होने की संभावना कम है.
दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि किम अपनी टूटी अर्थव्यवस्था को कड़े प्रतिबंधों से बचाने का प्रयास कर रहा है. इस घोषणा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विट करते हुए कहा , ‘‘ यह उत्तर कोरिया और पूरे विश्व के लिए एक अच्छी खबर है और एक बड़ी प्रगति है.’ साथ ही उन्होंने कहा कि वह किम के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन को लेकर उत्साहित हैं.
उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘‘ कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ‘ का कहना है कि देश यह कदम अपने राष्ट्रीय फोक्स को बदलने और अर्थव्यवस्था में सुधार करने के लिए उठाया है। वहीं किम और ट्रंप के बीच बैठक मई या जून में होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










