बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका ने पहली बार न्यूजर्सी में मनाया छठ पर्व

वाशिंगटन : सूर्य और प्रकृति की पूजा का पर्व छठ देश में ही नहीं, विदेश में भी पूरी आस्था के साथ मनाया गया. भारतीय मूल के हजारों अमेरिकियों ने छठ मनाने के लिए ऐतिहासिक पोटोमैक नदी के तट पर इकट्ठा हुए और ठंड की परवाह किये बिना कमर तक पानी में खड़े होकर उन्होंने सूर्य […]
वाशिंगटन : सूर्य और प्रकृति की पूजा का पर्व छठ देश में ही नहीं, विदेश में भी पूरी आस्था के साथ मनाया गया. भारतीय मूल के हजारों अमेरिकियों ने छठ मनाने के लिए ऐतिहासिक पोटोमैक नदी के तट पर इकट्ठा हुए और ठंड की परवाह किये बिना कमर तक पानी में खड़े होकर उन्होंने सूर्य को अर्घ दिया. बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका (बीएजेएएनए) ने पहली बार न्यूजर्सी में यह पर्व आयोजित किया, जिसमें कम से कम 300 लोग शामिल हुए.
इस वर्ष छठ मनाने के लिए न्यू जर्सी के भारतीय अमेरिकी नागरिकी पहली बार मोनरो उपनगर में झील के किनारे इकट्ठा हुए थे. वहीं मैरीलैंड और वर्जीनिया के सैकड़ों भारतीय अमेरिकी पोटोमैक नदी के किनारे इकट्ठा हुए थे. करीब एक दर्जन महिलाओं, जिन्होंने व्रत रखा हुआ था, ने नदी जल में उतरकर गुरुवार की शाम और शुक्रवार की सुबह सूर्य को अर्घ दिया.
पिछले 10 वर्ष से पूजा का आयोजन करने वाली अनीता सिंह ने कहा, ‘शुरुआत में मैं, मेरे परिवार और कुछ दोस्तों से शुरु हुआ यह पर्व अब बड़ा सामुदायिक आयोजन बन गया है.’ सिंह दंपती के अलावा कृपा और अनीता द्वारा पोटोमैक नदी तट पर शुरू किये गये छठ पर्व में न्यूजर्सी, पेन्सिल्वेनिया, देलवारे और अटलांटा के अलावा मेरीलैंड और वर्जीनिया से भी अबबड़ी संख्या में लोग आने लगे हैं.
प्रति वर्ष श्रद्वालुओं की बढ़ती संख्या से उत्साहित कृपा सिंह कहते हैं कि उन्होंने अब पोटोमैक नदी तट पर ऐसे जमीन के टुकड़े की तलाश शुरू कर दी है, जिसे पारंपरिक घाट के रूप में विकसित किया जा सके और उसका इस्तेमाल प्रत्येक वर्ष छठ पूजा में किया जा सके.
जीएसटी रिटर्न भरने में परेशानी, चार्टर्ड एकाउंटेंट के सहारे चल रहा है सिस्टम
पोटोमैक नदी तट पर आयोजन को देखते हुए बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका (बीएजेएएनए) ने पहली बार न्यूजर्सी में यह पर्व आयोजित किया, जिसमें कम से कम 300 लोग शामिल हुए. स्वयंसेवियों ने एकजुट होकर पर्व में शामिल होने वालों के लिए प्रसाद बनाया. ठंड के बावजूद लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ पानी में उतर कर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




