मोसुल में आइएस की आत्मघाती महिला हमलावरों के हमले में 15 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
मोसुल में आइएस की आत्मघाती महिला हमलावरों के हमले में 15 लोगों की मौत

मोसुल : इराक के मोसुल में इस्लामिक स्टेट की दो महिला आत्मघाती हमलावरों द्वारा इराकी सेना को निशाना बना कर किये गये हमले में 15 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. ये महिलाएं इस इलाके से भाग रहे एक असैन्य समूह के लोगों में छुपी हुई थी. अधिकारियों ने बताया […]

विज्ञापन

मोसुल : इराक के मोसुल में इस्लामिक स्टेट की दो महिला आत्मघाती हमलावरों द्वारा इराकी सेना को निशाना बना कर किये गये हमले में 15 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. ये महिलाएं इस इलाके से भाग रहे एक असैन्य समूह के लोगों में छुपी हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि हमले में 15 लोग मारे गये हैं.

सार्जेंट अली अब्दुल्ला हुसैन ने बताया कि पुराने शहर में आतंकवादियों के कब्जेवाले आखिरी इलाके के निकट इराकी सेना के पहुंचने के बाद इस्लामिक स्टेट की ओर से किया गया यह ताजा हमला है. मोसुल में आइएस का आधार लगातार सिकुड़ता जा रहा है. इस इलाके में आतंकवादी सिर्फ एक वर्ग किलोमीटर पर नियंत्रण रखे हुए हैं. हुसैन ने बताया कि यह हमला क्षतिग्रस्त हो चुकी अल-नूरी मस्जिद के इलाके में सोमवार की सुबह हुआ. उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में इराकी सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए इस तरह के कम से कम चार हमले हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola