ePaper

पाकिस्तान में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था आईएस, पांच आतंकवादी गिरफ्तार, विस्फोटकों का जखीरा बरामद

Updated at : 09 Jun 2017 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था आईएस, पांच आतंकवादी गिरफ्तार, विस्फोटकों का जखीरा बरामद

लाहौर : पाकिस्तान में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे इस्लामिक स्टेट के पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उनके पास से विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादी लाहौर से करीब 180 किलोमीटर दूर स्थित सियालकोट जिले के संवदेनशील प्रतिष्ठानों पर हमले […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे इस्लामिक स्टेट के पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उनके पास से विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादी लाहौर से करीब 180 किलोमीटर दूर स्थित सियालकोट जिले के संवदेनशील प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रच रहे थे. उनके खिलाफ आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आतंकियों के पास से 3,400 ग्राम विस्फोटक सामग्री, 100 इंच का सेफ्टी फ्यूज, पांच गैर इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, तीन थैले और नक्शे बरामद किये गये हैं. पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग ने सियालकोट में मारे गये छापे में गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार किया. गौरतलब है कि आईएसआईएस ने एक महिला सहित दो चीनी नागरिकों की हत्या की जिम्मेदारी ली है, जिन्हें हाल ही में बलूचिस्तान प्रांत से अगवा किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola