Sawan 2023: यमुना नदी में स्वयं प्रकट हुए थे महादेव, सावन में होती है विशेष पूजा

Updated at : 13 Jul 2023 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
Sawan 2023: यमुना नदी में स्वयं प्रकट हुए थे महादेव, सावन में होती है विशेष पूजा

Sawan 2023: करीब 800 साल पहले आगरा में यमुना नदी में एक पंचमुखी महादेव की शिवलिंग प्रकट हुई. यह शिवलिंग वर्तमान में बेलनगंज क्षेत्र के चौराहे के पास मंदिर में मौजूद है. इस मंदिर को पंचमुखी महादेव के नाम से जाना जाता है.

विज्ञापन

Sawan 2023: आगरा. करीब 800 साल पहले आगरा में यमुना नदी में एक पंचमुखी महादेव की शिवलिंग प्रकट हुई. यह शिवलिंग वर्तमान में बेलनगंज क्षेत्र के चौराहे के पास मंदिर में मौजूद है. इस मंदिर को पंचमुखी महादेव के नाम से जाना जाता है. बताया जाता है कि यह शिवलिंग जब प्रकट हुई उस समय यमुना नदी इसी मंदिर के बगल से बहती थी. वहीं इस मंदिर का इतिहास भी है कि एक अंग्रेज अधिकारी की पत्नी पर जब जानलेवा हमला हुआ तो उसकी पत्नी मंदिर में आ गई. गोली पत्नी के पास से निकल गई लेकिन महिला को छू भी ना सकी. अंग्रेज अधिकारी ने पंचमुखी महादेव की शक्ति से प्रभावित होकर मंदिर का जीर्णोद्धार कराया. मंदिर पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में भक्तजन भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola