ePaper

Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में जानिए कहां कितना % हुआ मतदान?

Updated at : 26 May 2024 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में जानिए कहां कितना % हुआ मतदान?
Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में जानिए कहां कितना % हुआ मतदान?

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 8 राज्यों एवं दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया है. शाम 7:45 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में करीब 78 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 8 राज्यों एवं दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया है. शाम 7:45 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में करीब 78 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी शाम 7:45 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार झारखंड में 62.74 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 54.03 प्रतिशत, बिहार में 53.30 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 52.28 प्रतिशत, हरियाणा में 58.37 प्रतिशत, ओडिशा में 60.07 और दिल्ली में 54.48 प्रतिशत मतदान हुआ. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की वोटिंग में आठ राज्यों और दो केंद्र-शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. छठे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल और बिहार की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग हुई. सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल में देखने को मिली. वहीं सात चरण में से आखिरी चरण का मतदान एक जून को होना है और मतगणना चार जून को होगी.

विज्ञापन
Mahima Singh

लेखक के बारे में

By Mahima Singh

I have 3+ years of experience in digital journalism with a focus on video production, anchoring, and reporting. I’m especially passionate about political and crime stories, as well as documentary filmmaking. Skilled in end-to-end video storytelling for digital platforms.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola