Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले बढ़ा RJD का कुनबा, महबूब अली ने थामा पार्टी का दामन, Video
Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले बढ़ा RJD का कुनबा, महबूब अली ने थामा पार्टी का दामन, Video
Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले बिहार में RJD का कुनबा बढ़ गया है. खगड़िया के मौजूदा सांसद चौधरी महबूब अली कैसर रविवार आरजेडी में शामिल हो गए. महबूब अली कैसर 2019 के लोकसभा चुनाव में लोजपा के टिकट पर खगड़िया से सांसद निर्वाचित हुए थे.
Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले बिहार में RJD का कुनबा बढ़ गया है. खगड़िया के मौजूदा सांसद चौधरी महबूब अली कैसर रविवार आरजेडी में शामिल हो गए. राजद के राज्य कार्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का दामन थामा. इस मौके पर पार्टी के नेता, पदाधिकारी समेत सक्रिय सभी सदस्य मौजूद रहे. एनडीए में सीट बंटवारे के दौरान महबूब कैसर ने चिराग पासवान से मुलाकात की थी और उनके साथ होने का दावा किया था. वहीं चिराग पासवान ने खगड़िया में नये उम्मीदवार को मैदान में उतारा तो महबूब कैसर ने भी अपनी राजनीति को नयी दिशा दे दी है. बता दें, महबूब अली कैसर 2019 के लोकसभा चुनाव में लोजपा के टिकट पर खगड़िया से सांसद निर्वाचित हुए थे. लोजपा में विभाजन के बाद वे पशुपति कुमार पारस की खेमे वाली रालोजपा की ओर हो गये. एनडीए में सीट बंटवारे में खगड़िया समेत पांच सीटें चिराग पासवान की अध्यक्षता वाली लोजपा रामविलास को मिल गयी. बाद में कैसर ने चिराग पासवान के साथ आने की कोशिश की, लेकिन लोजपा रामविलास ने उनकी जगह राजेश वर्मा को खगड़िया से पार्टी सिंबल दिया. इस तरह कैसर बिना टिकट रह गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










