Lok Sabha Chunav Result 2024: एनडीए को बहुमत, बीजेपी की हार की बड़ी वजह क्या रही?
Published by : Arbindkumar mishra Updated At : 04 Jun 2024 6:48 PM
Lok Sabha Chunav Result 2024: एनडीए को बहुमत, बीजेपी की हार की बड़ी वजह क्या रही?
लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को करीब 294 सीटों के साथ बहुमत मिलती दिख रही है, जबकि इंडिया गठबंधन ने शानदार वापसी करते हुए 231 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है. बीजेपी को महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड और कर्नाटक में भारी नुकसान हुआ. झारखंड के खूंटी लोकसभा चुनाव से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा […]
लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को करीब 294 सीटों के साथ बहुमत मिलती दिख रही है, जबकि इंडिया गठबंधन ने शानदार वापसी करते हुए 231 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है. बीजेपी को महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड और कर्नाटक में भारी नुकसान हुआ. झारखंड के खूंटी लोकसभा चुनाव से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को हरारी हार का सामना करना पड़ा. जबकि लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत ने जीत दर्ज की. बीजेपी, एनडीए, कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शन पर प्रभात खबर डॉट कॉम में मंगलवार को एक परिचर्चा रखी गई. जिसमें प्रभात खबर के कार्यकारी संपादक अनुज कुमार सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा और समाजशास्त्री गोविंद शर्मा ने हिस्सा लिया. अनुज सिन्हा ने कहा, आदिवासी वोटरों में नाराजगी और हेमंत सोरेन का जेल जाना , झारखंड में बीजेपी के लिए भारी नुकसानदायक रहा. वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा ने बीजेपी की हार की वजह बताते हुए कहा, किसानों में नाराजगी, धर्म के आधार पर राजनीति ने बीजेपी को नुकसान पहुंचाया. जबकि समाजशास्त्री गोविंद शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जो अग्निवीर योजना लागू की, उसका भी बीजेपी को भारी नुकसान हुआ. युवाओं में इसको लेकर भारी नाराजगी देखी गई. साथ ही इंडिया गठबंधन लोगों को यह बताने में कामयाब रही कि अगर मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं, तो संविधान बदल दिया जाएगा. एनडीए के लिए ‘अबकी बार 400 पार’ नारा भारी पड़ गया, जो हार की बड़ी वजह साबित हुई. अनुज कुमार सिन्हा ने कहा, लोगों में बीजेपी सरकार के खिलाफ नाराजगी थी, खासकर झारखंड में. हेमंत सोरेन की पत्नी ने लोगों को बीच जाकर अपनी बात रखने में कामयाब रहीं, जिसका लाभ झारखंड में कांग्रेस और जेएमएम को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










