ePaper

झारखंड पंचायत चुनाव : मिलने लगे हैं नामांकन पत्र, जानिए क्या है नियम? कब तक कर सकेंगे आवेदन

Updated at : 16 Apr 2022 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पंचायत चुनाव : मिलने लगे हैं नामांकन पत्र, जानिए क्या है नियम? कब तक कर सकेंगे आवेदन

राज्य में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 21 जिलों की 1,127 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए 16 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जायेगी. सोमवार 18 अप्रैल से पहले चरण के लिए नामांकन शुरू हो जायेगा. दिन के 11 से तीन बजे तक प्रत्याशी नाम दाखिल कर सकेंगे. रविवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण नामांकन नहीं होगा.

सोमवार से 72 प्रखंडों में पहले चरण के 16,757 पदों के लिए नाम दाखिल किया जा सकेगा. इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 14,079, मुखिया के 1,127, पंचायत समिति सदस्य के 1,405 व जिला परिषद सदस्य के 146 पद शामिल हैं. नामांकन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है. 25 व 26 अप्रैल को स्क्रूटनी होगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 व 28 अप्रैल है. 29 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित होगा. 14 मई को पहले चरण का मतदान होगा. 17 मई को मतगणना की जायेगी. आयोग ने प्रत्याशियों को आचार संहिता का अक्षरश: पालन करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola